शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. समाचार
Written By भाषा

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा समारोह 3 अक्टूबर से

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा समारोह 3 अक्टूबर से -
शिमला। सप्ताह भर तक चलने वाला अंतरराष्ट्रीय दशहरा समारोह 3 से 9 अक्टूबर तक पारंपरिक श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा।

कुल्लू दशहरा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए वीरभद्र सिंह ने सभी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की गरिमा को अक्षुण्ण रखे जाने पर विशेष बल दिया।

उन्होंने कहा कि सड़कों पर देवताओं की प्रतिमाएं ले जाने वाले व्यक्तियों द्वारा राहगीरों से धन मांगे जाने की स्थिति में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (भाषा)