शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: कटक , शनिवार, 1 नवंबर 2014 (14:12 IST)

56 दिनों से उपवास कर रहीं जैन महिला का निधन

56 दिनों से उपवास कर रहीं जैन महिला का निधन -
धार्मिक अनुष्ठान की एक परंपरा के तहत 56 दिनों से उपवास कर रही 83 वर्षीय एक जैन महिला की शुक्रवार को यहां मौत हो गई।
 
पुलिस ने कहा कि गुरुवार रात अंतिम सांस लेने वाली विचकी देवी सेठिया का अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर खान नगर शवदाहगृह में किया गया।
 
परिवारसूत्रों ने कहा कि उनके समुदाय की एक धार्मिक प्रथा ‘संथारा’ के तहत मोक्ष की प्राप्ति के लिए इस बुजुर्ग महिला ने भोजन, पानी और दवाओं का त्याग कर दिया था।