शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. जानिए, श्रावण मास में क्यों होती है नागों की पूजा
Written By WD

जानिए, श्रावण मास में क्यों होती है नागों की पूजा

जानिए, श्रावण मास में क्यों होती है नागों की पूजा - जानिए, श्रावण मास में क्यों होती है नागों की पूजा
वंश बढ़ता है नाग देवता को दूध-धान खिलाने से...

श्रावण महीना ऐसा है, जब
नाग देवता को मारने की बजाय उनका दर्शन ईश्वर के समान पुण्यदायक माना जाता है। इस महीने में नाग देवता को मारने की बजाय लोग उसे दूध और धान का लावा खिलाते हैं। ऐसी मान्यता है कि नाग देवता को दूध और धान खिलाने से वंश बढ़ता है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

 
FILE


नई-नवेली दुल्हन सावन में नागपंचमी, मंगला गौरी, मधु श्रावणी और सोमवारी का व्रत और पूजन करती हैं। इन सभी व्रतों में कहीं न कहीं नाग का संबंध है। ऐसा माना जाता है कि इन व्रतों से नाग देवतका भय समाप्त होता है और जीवनसाथी की आयु लंबी होती है। सावन के महीने में नाग देवतको इतना अधिक महत्व देने के पीछे जो कारण छुपा है, वह है नाग देवतका भय।

सावन के महीने में बिलों में पानी भर जाता है और नासुरक्षित स्थान की तलाश में लोगों के घरों में घुसने लगते हैं जिससे इन महीनों में सर्पदंश का भय अधिक रहता है। भारत प्राचीनकाल से ही कृषि प्रधान देश रहा है। इस महीने में किसान जल भरे खेतों में धान की खेती करते हैं। यहां भी उन्हें सर्प का भय रहता है इसलिए महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए नाग देवतकी पूजा किया करती हैं।

 
FILE


दूसरा कारण यह भी है कि नाग देवतचूहों े दुश्मन होतहैं। सांप खेतों में चूहों को खाकर चूहों से फसल की रक्षा करते हैं इसलिए भी सावन में नाग देवतकी पूजा की परंपरा वर्षों से चली आ रही है।