शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख

21 अगस्त 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

21 अगस्त 2014 : क्या कहती है आपकी राशि -
मेष- शत्रु शांत रहेंगे। कोशिशें कामयाब होंगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।
कल्याणकारी उपाय- पीपल में जल चढ़ाएं।


वृषभ- घर के सदस्य की चिंता रहेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। नए काम की जवाबदारी बढ़ेगी।
कल्याणकारी उपाय- काली-नीली वस्तुएं दान करें।


मिथुन- घर की चिंता रहेगी। धनार्जन के योग हैं। साक्षात्कार, परीक्षादि में सफलता मिलेगी। यात्रा सफल रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को अन्न-वस्त्र दान दें।


कर्क- व्यय वृद्धि होगी। मेहनत का फल पूरा नहीं मिलेगा। चोट-चोरी आदि से हानि के योग हैं। जोखिम न लें।
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तु का दान करें।


सिंह- कोशिशें कामयाब होंगी। धनार्जन होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। रोजगार प्राप्ति के अवसर बनेंगे।
कल्याणकारी उपाय- बुजुर्गों को भेंट दें।


कन्या- मेहनत ज्यादा, लाभ कम होगा। नई योजना पर कार्य होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। वाद-विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- किसी गरीब को भेटभर भोजन कराएं।


तुला- शत्रु शांत रहेंगे। भाग्योन्नति होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। बाधा दूर होकर लाभ होगा। विवाद से बचें। प्रमाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता को वस्त्र भेंट करें।


वृश्चिक- दुर्घटनादि से हा‍नि-परेशानी के योग हैं। झगड़े-झंझटों से बचें। आवश्यक कार्य टालें। भ्रम की स्‍थिति रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुएं दान करें।


धनु- गृहस्थ सुख मिलेगा। रुकावटें दूर होंगी। बड़ों के मार्गदर्शन से लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय, नौकरी लाभदायक रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।


मकर- अचानक घटनाएं घटेंगी। संपत्ति के सौदे लाभ देंगे। करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। लोगों से मेलजोल बढ़ाएं।
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को रक्तपुष्प चढ़ाएं।


कुंभ- घर की चिंता रहेगी। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य लाभ व प्रशंसा देंगे। व्यावसायिक यात्रा शुभ रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को बिल्वपत्र चढ़ाएं।


मीन- विवाद से बचें। चोट-चोरी आदि से हा‍नि संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम बिलकुल न उठाएं।
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुएं दान करें