शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. 17 अप्रैल 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

17 अप्रैल 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

Horoscope in Hindi | 17 अप्रैल 2014 : क्या कहती है आपकी राशि
मेष- प्रेम-प्रसंग में हानि हो सकती है। अस्वस्थता रहेगी, विवाद से बचें। राजकीय कार्यों की रुकावट दूर होगी। धनागम होगा।
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी का स्मरण शुभ रहेगा।

देखें वीडियो....






वृषभ- शत्रु परास्त होंगे। संपत्ति के सौदों से लाभ होगा। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता तथा निवेशादि से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।


मिथुन- कुसंगति से हानि तथा आलस्य-प्रमाद कार्य में‍ विघ्न तथा विलंब करेंगे। बौद्धिक कार्यों से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- वृद्धजनों की सेवा करें।


कर्क- पराक्रम का प्रतिफल नहीं मिलेगा। विवाद से प्रतिष्ठा घटेगी। जोखिम न उठाएं। व्यापारादि मंदे चलेंगे।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।


सिंह- पराक्रम वृद्धि होगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार-निवेश से लाभ तथा परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी।
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी के दर्शन करें।


कन्या- अचानक धनहानि हो सकती है। व्यय बढ़ेगा। हानि-दुर्घटना से बचें। विवेक से किऐ गए कार्य लाभ देंगे।
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी का स्मरण शुभ रहेगा।


तुला- अचानक लाभ के अवसर बनेंगे। निवेशादि में जोखिम न उठाएं। वाहन-मशीनरी से दुर्घटना हो सकती है।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लें।


वृश्चिक- अचानक हा‍नि हो सकती है। व्यय बढ़ने से क्लेश होगा, विवाद से बचें। जोखिमभरे कार्य न करें, धीरज धरें।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी का स्मरण करें व दूध का दान करें।


धनु- पराक्रम वृद्धि से लाभ के अवसर बढ़ेंगे। रुका हुआ धन वापस आ सकता है। यात्रा व निवेश शुभ रहेगा। शत्रु शांत रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- वृद्धजनों की सेवा करें।


मकर- विरोधी सक्रिय रहेंगे। विवाद से क्लेश होगा। निवेशादि लाभ देंगे। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों को दान दें।


कुंभ- दुष्ट जन हानि पहुंचाएंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय कार्य बनेंगे। व्यापार, निवेश, नौकरी से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा का स्मरण शुभ रहेगा।


मीन- शत्रु दुख देंगे। हानि-दुर्घटना से बचें। जोखिम न उठाएं। व्यापार मंदा चलेगा। वाहन-मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें