शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. 16 अप्रैल 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

16 अप्रैल 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...

Rashifal in Hindi | 16 अप्रैल 2014 : क्या कहती है आपकी राशि
मेष- विवाद से मानहानि हो सकती है। अस्वस्थता रहेगी। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। सरकारी कार्य से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी के दर्शन करें।

देखें वीडियो....





वृषभ- शत्रु परास्त होंगे। संपत्ति के सौदों में लाभ होगा। उन्नतिदायक दिन रहेगा। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी।
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को दान दें।


मिथुन- दुष्ट व्यक्तियों की संगति से हानि होगी। विवेक से किए गए कार्य लाभ देंगे। विद्यार्थी वर्ग प्रमाद न करें। सफलता मिलेगी।
कल्याणकारी उपाय- वृद्धजनों की सेवा करें।


कर्क- पराक्रम व्यर्थ जाएगा। विवाद से क्लेश होगा। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जोखिम वाले कार्य टालें।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दुग्धाभिषेक करें।


सिंह- पराक्रम से लाभ के अवसर बढ़ेंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निवेशादि लाभ देंगे। नौकरी में जवाबदारी बढ़ेगी।
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी का स्मरण करें।


कन्या- मूल्यवान वस्तु गुम हो सकती है। खर्च बढ़ेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। विवेक से निर्णय लें, लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- गणेशजी का स्मरण शुभ रहेगा।


तुला- हानि-दुर्घटना के योग हैं। अचानक लाभ के अवसर हाथ आ सकते हैं। निवेशादि में जोखिम न उठाएं।
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी का स्मरण शुभ रहेगा।


वृश्चिक- अचानक विपत्ति का सामना हो सकता है। व्यय बढ़ेगा। विवादादि से बचें। जोखिम न उठाएं। धीरज धरें।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध चढ़ाएं।


धनु- पराक्रम वृद्धि से लाभ के अवसर बढ़ेंगे। रुका हुआ धन मिलेगा। यात्रा से लाभ तथा निवेश शुभ रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।


मकर- विरोधी दुख देंगे। विवाद से बचें। व्यापारादि से लाभ तथा परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों को वस्त्रदान दें।


कुंभ- कुसंगति से हानि होगी। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। राजकीय कार्यों में गति आएगी। निवेशादि से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा का स्मरण शुभ रहेगा।


मीन- शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं। हानि-दुर्घटना से बचें। जोखिम न उठाएं। व्यापारादि मंदे चलेंगे।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें