रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. फरवरी 2014 : कैसा रहेगा यह माह आपकी राशि के लिए

फरवरी 2014 : कैसा रहेगा यह माह आपकी राशि के लिए

फरवरी 2014 : 12 राशियों का भविष्यफल

Bhavishyafal in Hindi | फरवरी 2014 : कैसा रहेगा यह माह आपकी राशि के लिए
मेष- मेष राशि वालों के लिए यह माह सफलता वाला रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार अच्छा लाभ देगा। कृषि सामान्य रहेगी। पारिवारिक कलह रहेगा। शारीरिक पीड़ा रहेगी। विशेषकर नेत्र की तकलीफ हो सकती है। किसी अनजान व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा।

दि. 4,12 शुभ है, 9 अशुभ है। देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।


FILE


वृषभ- वृषभ राशि वालों के लिए यह माह भूमि-भवन में वृद्धि वाला रहेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा रहेगा। नौकरी में अधिकारी खुश रहेगे। माता पक्ष से सुख प्राप्त होगा। मित्र सहयोग देंगे। पश्चिम दिशा से कोई अन्य मित्र बन सकता है, जिससे सावधान रहें।

दि. 6,18 शुभ है,10 अशुभ है। श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।


FILE


मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए यह माह स्थान परिवर्तन वाला हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति होगी। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। व्यापार में उन्नति होगी। भूमि खरीदने के योग बनते हैं। वाहन से दुर्घटना हो सकती है। सावधान रहें। शत्रु पक्ष से भय बना रहेगा।

दि.11, 24 शुभ है, 3 अशुभ है। हनुमान जी की आराधना लाभप्रद रहेगी।


FILE


कर्क- कर्क राशि वालों के लिए यह माह मध्यम रहेगा। रुके कार्य होंगे। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि में सामान्य लाभ मिलेगा। नौकरी में उन्नति के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। नए वाहन के योग है। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा।

दि.7, 21 शुभ है, 5 अशुभ है। गायत्री आराधना लाभप्रद रहेगी।

FILE


सिंह- सिंह राशि वालों के लिए यह माह व्यापार में लाभ वाला रहेगा। नौकरी में अधिकारी नाराज हो सकते है। कृषि सामान्य रहेगी। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। आपसी तालमेल बढ़ेंगे। किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक कार्य से यात्रा होगी।

दि.3,15 शुभ है, 8 अशुभ है। शनि आराधना लाभप्रद रहेगी।


FILE


कन्या- कन्या राशि वालों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। कृषि लाभ देगी। विद्यार्थी को अच्छी उन्नति मिलेगी। भूमि के निर्माण कार्य पूर्ण होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

दि.9,17 शुभ है, 4 अशुभ है। श्रीराम स्तोत्र का पाठ करना लाभप्रद रहेगा।


FILE


तुला- तुला राशि वालों के लिए यह माह सामान्य रहेगा। व्यापार में हानि हो सकती है। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। नौकरी में तकलीफ आ सकती है। स्त्री कष्ट रहेगा। खुद के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। मानसिक तनाव रहेगा।

दि. 5,20 शुभ है,11 अशुभ है। देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।


FILE


वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों के लिए यह माह भूमि के लाभ वाला रहेगा। घर में मांगलिक कार्य के योग है। स्त्री पक्ष से सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में लाभ मिलेगा। विद्यार्थी को अच्छा लाभ मिलेगा। रुके हुए कार्य होंगे।

दि.8,16 शुभ है,13 अशुभ है। राहु-केतु की आराधना लाभप्रद रहेगी।


FILE


धनु- धनु राशि वालों के लिए यह माह संतान सुख वाला रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। घर में धार्मिक अनुष्ठान होगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। किसी रिश्तेदार से सहयोग प्राप्त होगा।

दि.12,24 शुभ है, 6 अशुभ है। शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।


FILE


मकर- मकर राशि वालों के लिए यह माह परेशानी वाला हो सकता है। मुश्किल वाले कार्य अधिक रहेंगे। व्यापार हानि दे सकता है। कृषि में नुकसान होगा। नौकरी में तालमेल में कमी आएगी। आर्थिक संकट रहेगा। शत्रु भय रहेगा। यात्रा में हानि के योग बनते है।

दि.7,13 शुभ है,16 अशुभ है। शनि राहु की आराधना लाभप्रद रहेगी।


FILE


कुंभ- कुंभ राशि वालों के लिए यह माह भूमि-भवन के लाभ वाला रहेगा। सुखद समाचार मिलेंगे। व्यापार लाभ देगा। कृषि में अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी में उन्नति के योग है। निर्माण कार्य पूर्ण होंगे। शत्रु पक्ष कमजोर पड़ेगा।

दि.3,18 शुभ है, 22 अशुभ है। शनि आराधना फलदायी रहेगी।


FILE


मीन- मीन राशि वालों के लिए यह माह न्यायिक सफलता वाला रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। कृषि ठीक रहेगी। नौकरी में अधिकारी से सहयोग प्राप्त होगा। स्त्री कष्ट रहेगा। भाग्योदय के योग है। किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा।

दि. 9,12 शुभ है, 17 अशुभ है। गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।