शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नायिका
  3. डोर रिश्तों की
Written By स्मृति आदित्य

रोचक प्रश्नावली : क्या आप अपनी पत्नी को जानते हैं?

रोचक प्रश्नावली : क्या आप अपनी पत्नी को जानते हैं? -
पत्नी नई नवेली या बरसों बरस की साथी। अक्सर किसी पहेली से कम नहीं होती। समझ में नहीं आता उसे क्या अच्छा लगता है, कब अच्छा लगता है, कब बुरा लगता है और कब वह कुछ खास आपसे सुनना या पाना चाहती है। आइए जानते हैं इस प्रश्नावली के माध्यम से कि आखिर आप अपनी पत्नी को कितना जानते हैं? यहां दिए गए हर सवाल के 3-3 जवाब हैं जिनमें सही जवाब के लिए 5 नंबर दिए गए हैं शेष के लिए शून्य।
   

 
 1-आपकी पत्नी आपसे क्या चाहती है?  
 
क. ढेर सारे उपहार 
 
ख. दांपत्य जीवन के प्रति प्रतिबद्धता 
 
ग. आप उसे पहले नंबर की प्राथमिकता दें 
 
2- आपकी पत्नी चाहती है कि आप-   
 
क. उसके ड्यूटी आने से पहले घर के कामकाज शुरू कर दें 
 
ख. उसका इंतजार करें 
 
ग. यह उसकी ड्यूटी है यह मानें 
 
3- आपकी पत्नी चाहती है कि-  
 
क. आप उसके साथ भावुक क्षणों में हों 
 
ख. आप उसे ऐसे क्षणों में अकेला छोड़ दें 
 
ग. आप अपने में मस्त रहें 
 
4- आपकी पत्नी चाहती है कि आप उसे-   
 
क. उपहार में रसोई की चीजें दें 
 
ख. कपड़े और गहने दें 
 
ग. यादगार चीजें दें जिन पर औरतों की पारंपरिक छवि न जुड़ी हो 
 
5- आपकी पत्नी चाहती है कि-   
 
क. आप उसे जींस में मोटी न कहें
 
ख. आप उसे मनपसंद कपड़े पहनने दें 
 
ग. आप अपने मन के कपड़े पहनाएं 
 
6- आपकी पत्नी चाहती है कि-    
 
क. आप उसे जानें 
 
ख. बच्चों से ज्यादा उसका खयाल रखें 
 
ग. आप उससे अंतरंग हों 
 
7- आपकी पत्नी चाहती है कि-  
 
क. आप बच्चों के प्रति जिम्मेदार बनें 
 
ख. बच्चों से ज्यादा उसका खयाल रखें 
 
ग. पूरे परिवार के लिए अपना खयाल रखें
 
 
आकलन : हम फिर याद दिला दे कि यहां दिए गए हर सवाल के 3-3 जवाब हैं जिनमें सही जवाब के लिए 5 नंबर दिए गए हैं शेष के लिए शून्य। यदि आप 30 से 35 अंक हासिल करते हैं तो इसका मतलब है कि आप अपनी पत्नी को बहुत अच्छे ढंग से जानते हैं। यदि आपके नंबर 20 से 25 रहते हैं तो आपकी अपनी पत्नी के बारे में समझ ठीक ही ठीक है। लेकिन यदि आपके 15 नंबर से कम अंक आते हैं तो आप अपनी पत्नी को जरा भी नहीं जानते। 
 
उत्तर : 1. ग, 2. क, 3. क, 4. ग, 5. ख, 6. ग, 7 क।