• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Zoramthanga sworn in as chief minister
Written By
Last Modified: शनिवार, 15 दिसंबर 2018 (15:37 IST)

जोरामथांगा ने ली मिजोरम के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ

जोरामथांगा ने ली मिजोरम के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ - Zoramthanga sworn in as chief minister
मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के नेता जोरामथांगा ने शनिवार को मिजोरम के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल के. राजशेखरन ने यहां एक समारोह में जोरामथांगा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। एमएनएफ अध्यक्ष ने मिजो भाषा में शपथ ली।


मिजोरम में जोरामथांगा ने विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है। राज्य में इससे पहले कांग्रेस की सरकार थी। तॉनलुइया राज्य के उपमुख्यमंत्री बने हैं। जोरामथांगा के साथ 11 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें पांच कैबिनेट मंत्री और छह राज्यमंत्री शामिल हैं।

जोरामथांगा के नेतृत्व में मिजो नेशनल फ्रंट के प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा चुनावों में जीत के बाद बुधवार को राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर
ये भी पढ़ें
राजपक्षे ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा, विक्रमसिंघे रविवार को ले सकते हैं शपथ