गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Srilankan navy arrested 12 Indian fishermen
Written By
Last Modified: रामेश्वरम , मंगलवार, 12 सितम्बर 2017 (14:29 IST)

श्रीलंकाई नौसेना ने 12 मछुआरों को किया गिरफ्तार

श्रीलंकाई नौसेना ने 12 मछुआरों को किया गिरफ्तार - Srilankan navy arrested 12 Indian fishermen
रामेश्वरम। श्रीलंकाई नौसेना ने उसकी समुद्री सीमा में मछली पकड़ने के आरोप में सोमवार रात 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी दो नौकाएं जब्त कर लीं।
  
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना ने डेल्फ्ट द्वीप के पास मछली पकड़ने के आरोप में 12 मछुआरों को गिरफ्तार किया है। सभी मछुआरे थंगाचिमदम गांव के निवासी थे। उन्हें पूछताछ के लिए कनकेसनथुरई बंदरगाह ले जाया गया है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें मत्स्यिकी विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
सोना सस्ता हुआ, चांदी में भी गिरावट