मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. ऋषि कपूर की अस्थियां बाणगंगा में विसर्जित, परिवार के केवल 5-6 लोग हुए शामिल
Written By
Last Updated : सोमवार, 4 मई 2020 (08:29 IST)

ऋषि कपूर की अस्थियां बाणगंगा में विसर्जित, परिवार के केवल 5-6 लोग हुए शामिल

Rishi Kapoor | ऋषि कपूर की अस्थियां बाणगंगा में विसर्जित, परिवार के केवल 5-6 लोग हुए शामिल
मुंबई। अभिनेता ऋषि कपूर की अस्थियां रविवार को यहां बाणगंगा में विसर्जित की गईं। उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने यह जानकारी दी। 2 साल से ल्यूकेमिया से जंग लड़ रहे ऋषि कपूर (67) का 30 अप्रैल को यहां एचएन रिलायंस अस्पताल में निधन हो गया।
रणधीर कपूर ने बताया कि शनिवार को ऋषि कपूर के लिए प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी। उन्होंने बताया कि प्रशासन से हमें हरिद्वार जाने की इजाजत नहीं मिली जिसके बाद आज हमने बाणगंगा में उनकी अस्थियां विसर्जित कीं।
 
सोशल मीडिया में वायरल हुई एक तस्वीर में ऋषि कपूर की तस्वीर के सामने उनकी पत्नी नीतू कपूर और अभिनेता पुत्र रणबीर कपूर बैठे दिख रहे हैं। परिवार के सूत्रों ने बताया कि अभिनेता की पुत्री रिद्धिमा कपूर साहनी भी प्रार्थना सभा में शामिल हुईं। दिल्ली से सड़क मार्ग से आने के कारण वे अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकी थीं। उन्होंने बताया कि इसमें बहुत अधिक लोग नहीं थे, केवल परिवार के 5-6 लोग शामिल हुए।
 
अमेरिका में लगभग 1 साल तक इलाज के बाद ऋषि कपूर पिछले सितंबर में भारत लौटे थे। फरवरी में उन्हें 2 बार अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। (भाषा)
ये भी पढ़ें
एक बार फिर मदद के लिए आगे आए सलमान खान, यूलिया और जैकलीन के साथ जरूरतमंदों को दिया राशन