• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. police uses water canon on youth congress protesters in jaipur
Last Modified: बुधवार, 21 फ़रवरी 2024 (14:20 IST)

जयपुर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर की पानी की बौछार

jaipur youth congress protest
Jaipur news in hindi : राजस्थान के जयपुर में बुधवार को यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की झड़प हो गई। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार की भी।
 
मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर हंगामा कर रहे लोगों को भगाने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर हलका बल प्रयोग भी किया।
 
उल्लेखनीय है कि यूथ कांग्रेस ने आज किसानों और बेरोजगारों के समर्थन में जयपुर में मुख्‍यमंत्री कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का ऐलान किया था। प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी भी शामिल थे।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
भारत और चीन दोनों पक्ष LAC पर शांति व सद्भाव बनाए रखने पर हुए सहमत