• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Police constable thrown from bridge
Written By
Last Modified: पालघर , शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017 (15:00 IST)

बदमाशों ने पुलिसकर्मी को पुल से धक्का दिया

बदमाशों ने पुलिसकर्मी को पुल से धक्का दिया - Police constable thrown from bridge
पालघर। महाराष्ट्र के नाला सोपारा रेलवे स्टेशन पर नशे में धुत बदमाशों ने शुक्रवार को फुटओवर ब्रिज पर एक कांस्टेबल के साथ कथित तौर पर मारपीट के बाद उसे पुल से धक्का दे दिया जिससे कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया।
 
वसई रेलवे पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक महेश भागवे ने कहा कि यह घटना शुक्रवार तड़के करीब 1.30 बजे की है, जब ड्यूटी कर रहे कांस्टेबल सूर्यकांत एल्ही ने देखा कि कुछ शराबी फुटओवर ब्रिज पर मौजूद लोगों से झगड़ा कर रहे हैं।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब सूर्यकांत ने उन्हें वहां से जाने को कहा और शोर मचाने से रोकने की कोशिश की तो उन्हें कथित तौर पर ब्रिज से धक्का दे दिया गया। गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।
 
घटना के संबंध में सलीम शेख (30) और राजेश देवगड़ी (32) को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 353 और 333 के तहत मामला दर्ज किया गया है। नाला सोपारा पुलिस इस मामले की आगे जांच कर रही है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
मार्क जकरबर्ग बोले, पीएम मोदी से सीखें फेसबुक से चुनाव जीतना