• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Person hanged in Congress headquarters in Delhi
Written By
Last Modified: सोमवार, 20 जुलाई 2020 (23:51 IST)

दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में फांसी से लटका मिला व्यक्ति का शव

दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में फांसी से लटका मिला व्यक्ति का शव - Person hanged in Congress headquarters in Delhi
नई दिल्ली। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में सहायकों के लिए बने आवास में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि मृतक की पहचान प्रकाश सिंह के तौर पर हुई है।

पुलिस के अनुसार, उन्हें 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में हुई इस घटना की सूचना रविवार को मिली।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतक के भाई ने बताया कि प्रकाश ने शुक्रवार शाम से ही खुद को अपने कमरे में बंद कर लिया था और उसके फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहा था।

उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची को उसने प्रकाश को फांसी से लटका हुआ देखा। पुलिस ने बताया कि शव को राम मनोहर लोहिया अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। उन्होंने बताया कि मौके से मिले सुइसाइड नोट से पता चलता है कि वैवाहिक जीवन में आ रही दिक्कतों के कारण वह डिप्रेशन में था।
प्राथमिक जांच के अनुसार, उसे शराब पीने की आदत थी और पत्नी व बच्चों के अलग रहने के कारण वह डिप्रेशन में था।(भाषा) 
ये भी पढ़ें
मराठी मूल के सीआर पाटिल बने गुजरात भाजपा अ‍ध्यक्ष, कांस्टेबल से शुरू किया था करियर