• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Operation Durga in Haryana
Written By
Last Modified: गुरुवार, 13 अप्रैल 2017 (12:59 IST)

योगी की राह पर खट्टर, ऑपरेशन दुर्गा से मनचलों पर लगाम...

योगी की राह पर खट्टर, ऑपरेशन दुर्गा से मनचलों पर लगाम... - Operation Durga in Haryana
भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी अब योगी आदित्यनाथ से प्रभावित होकर उनकी राह पर चल पड़े हैं। इसी के चलते यूपी के ऑपरेशन एंटी रोमियो की तर्ज पर हरियाणा में भी ऑपरेशन दुर्गा चलाया गया है।  
 
हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर की सरकार ने इस ऑपरेशन के तहत राज्य के मनचलों पर सख्ती बरतने का निर्देश दिया है। बुधवार को यह अभियान ऑपरेशन दुर्गा चलाया गया।
 
अभियान के तहत पुलिस ने पहले ही दिन 72 असामाजिक तत्वों को महिलाओं को छेड़ते हुए पकड़ा है। इस ऑपरेशन की कमान सीएम के ही फ्लाइंग स्क्वॉड को दी गई है। ताकि,  इस पर सीधी नजर रखी जा सके।
 
ऑपरेशन दुर्गा के तहत पूरे राज्य में 24 टीमें काम कर रही हैं। जिनमें 9 महिला सब इंस्पेक्टर, 14 महिला एएसआई, 6 महिला हेड कान्स्टेबल और 13 महिला आरक्षक शामिल हैं।
ये भी पढ़ें
सीबीएसई की किताब में बताया महिलाओं का अच्छा फिगर कैसा होता है