शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. MCD election results Lalu Yadav Delhi EVM
Written By
Last Modified: पटना , बुधवार, 26 अप्रैल 2017 (14:06 IST)

लालू बोले- दिल्ली में ईवीएम ने जिताया भाजपा को

लालू बोले- दिल्ली में ईवीएम ने जिताया भाजपा को - MCD election results Lalu Yadav Delhi EVM
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी के कारण एमसीडी चुनाव में भाजपा की जीत हुई है।
 
यादव ने एमसीडी चुनाव के नतीजों पर यहां प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा की यह जीत ईवीएम में खराबी के कारण हुई है। सभी विपक्षी पार्टियां जब तक एकजुट नहीं होगी तब तक यही हाल होगा।
 
इस बीच, राजद विधानमंडल दल की नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी ने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुशील कुमार मोदी पिछले 25 वर्षों से उनके परिवार के पीछे पड़े हुए हैं। राजद ने मोदी से जो सवाल पूछा है उसका उन्हें जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि  मोदी पहले उनके भाई साधु यादव एवं सुभाष यादव पर आरोप लगाते थे और अब वह उनके मंत्री पुत्र तेजप्रताप तथा तेजस्वी यादव के पीछे पड़े हैं। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
दक्षिण चीन सागर में तनाव, चीन ने किया विमानवाहक पोत का जलावरण