• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Hindus and Muslims will take out the tricolor yatra in Jahangipuri
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 22 अप्रैल 2022 (21:27 IST)

जहांगीपुरी में गले मिले हिंदू और मुसलमान, रविवार को निकालेंगे तिरंगा यात्रा

जहांगीपुरी में गले मिले हिंदू और मुसलमान, रविवार को निकालेंगे तिरंगा यात्रा - Hindus and Muslims will take out the tricolor yatra in Jahangipuri
नई दिल्ली। हिंसा प्रभावित जहांगीरपुरी के सी-ब्लॉक में स्थानीय शांति समिति के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को क्षेत्र में शांति व सद्भाव की अपील की। इस दौरान दोनों समुदायों के लोग एक-दूसरे से गले मिले और दोबारा ऐसी घटनाएं न हों, यह सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

कुशल चौक में मौजूद स्थानीय लोगों ने कहा कि वे रविवार को भाईचारे का प्रतिनिधित्व करने के लिए इलाके में 'तिरंगा यात्रा' निकालेंगे। मुस्लिम समुदाय के एक प्रतिनिधि तबरेज खान ने कहा, हम सद्भाव से रहना चाहते हैं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। हम पुलिस से बल और बैरिकेडिंग कम करने का अनुरोध करते हैं।

हिंदू समुदाय के एक स्थानीय निवासी और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदर मणि तिवारी ने कहा, यह (हिंसा) घटना वास्तव में चिंताजनक है। कृपया अफवाहों पर विश्वास न करें। यहां पहली बार सांप्रदायिक झड़पें हुई हैं। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे दोबारा न हों।

उन्होंने स्थिति से निपटने और झड़पों को आगे बढ़ने से रोकने में पुलिस की भूमिका की सराहना की। डीसीपी (उत्तर पश्चिम) उषा रंगनानी ने लोगों से शांति बनाए रखने का आग्रह किया।

डीसीपी ने कहा, मुझे खुशी है। दोनों समुदायों के बीच शांति बनी रहनी चाहिए। मैंने एच और जी ब्लॉक में दुकानों को खुलने से कभी नहीं रोका है। मुझे नहीं पता कि ये दुकानें क्यों बंद हैं। हम इन ब्लॉकों में दुकानें और व्यवसाय खोलने की सुविधा प्रदान करेंगे।(भाषा) 
ये भी पढ़ें
क्या बिहार में बदलेंगे सियासी समीकरण? राबड़ी की इफ्तार पार्टी में पहुंचकर नीतीश ने बढ़ाई हलचल