• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Former MLA Bhupat Bhayani joins BJP
Written By
Last Modified: अहमदाबाद , शनिवार, 3 फ़रवरी 2024 (21:05 IST)

भगवा पहने AAP के भूपत भयानी ने कहा, अब मेरे क्षेत्र का विकास तय

भगवा पहने AAP के भूपत भयानी ने कहा, अब मेरे क्षेत्र का विकास तय - Former MLA Bhupat Bhayani joins BJP
Former MLA Bhupat Bhayani joins BJP : लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। एक बार फिर भाजपा में भर्ती मेला शुरू हो गया है। आज जूनागढ़ के भेसन में प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल की मौजूदगी में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व विधायक भूपत भयानी और विपक्षी प्रत्याशी अरविंद लदानी कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी में शामिल हुए। बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का केसरिया खेस अपना लिया। केसरिया खेस पहनने के बाद भूपत भयानी ने कहा, मैं अपने क्षेत्र के विकास के लिए बीजेपी में शामिल हुआ हूं।

कार्यकर्ताओं के साथ औपचारिक रूप से भाजपा में हुए शामिल : विसावदर के पूर्व विधायक भूपत भयानी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। कुछ समय पहले भूपत भयानी ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

केशोद के पूर्व विधायक और पिछले विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार रहे अरविंद लदानी भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए। भूपत भयानी के बाद खंभात के विधायक चिराग पटेल कल भाजपा में शामिल होंगे। कुछ समय पहले भूपत भयानी के बाद चिराग पटेल ने भी कांग्रेस विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।

निर्वाचन क्षेत्र के हित के लिए भाजपा में हुआ शामिल : भूपत भयानी ने कहा, मैंने जीवनभर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में काम किया है। मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में 25 वर्षों तक विकास कार्य किया है। आज मैं अपने किसानों, अपने कार्यकर्ताओं और अपने क्षेत्र के हित में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुआ हूं।

आज भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में पूरे भारत में विकास का यज्ञ चल रहा है। मेरा विधानसभा क्षेत्र भी इन विकास कार्यों से वंचित न रहे, इसकी शपथ ली है। आने वाले दिनों में इस क्षेत्र के किसानों और यहां के लोगों के विकास के लिए जो कुछ भी कमी रह गई है, उसे पूरा करने के नाम पर मैं आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुआ हूं।
ये भी पढ़ें
दोस्ती की मिसाल, युवक की शवयात्रा में शामिल हुआ तोता