• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Corona cases increased in Maharashtra, decreased in Mumbai, 52 patients died
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 21 जनवरी 2022 (23:41 IST)

महाराष्ट्र में बढ़े Corona केस, मुंबई में घटे, 52 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में बढ़े Corona केस, मुंबई में घटे, 52 मरीजों की मौत - Corona cases increased in Maharashtra, decreased in Mumbai, 52 patients died
मुंबई। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) के 48 हजार 270 नए मामले सामने आए, जिनमें ओमिक्रोन के 144 मामले शामिल हैं। वहीं 52 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई।
 
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दैनिक कोविड-19 संक्रमण एक दिन पहले की तुलना में 2,073 बढ़ गया। विभाग के अनुसार 42,391 और मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद छुट्टी दे दी गई, जिससे अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 70,09,823 हो गई।
 
मुंबई में घटा कोरोना : मुंबई में शुक्रवार को कोरोनावायरस से संक्रमण के 5,008 नये मामले आए हैं जो पिछले दिन के मुकाबले 700 कम हैं।
 
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने बताया कि संक्रमण से 12 लोगों की मौत हुई है। बीएमसी द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, शहर में अभी तक कुल 10,28,715 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जबकि संक्रमण से 16,512 लोगों की मौत हुई है।
 
यह लगातार तीसरा दिन है जब मुंबई में कोविड के मामलों में गिरावट आई है। बुलेटिन के अनुसार, बृहस्पतिवार को शहर में कोविड के 5,708 नये मामले आए थे, जबकि संक्रमण से 12 लोगों की मौत हुई थी।