• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Actor paxo act
Written By
Last Modified: मुंबई , मंगलवार, 25 अप्रैल 2017 (01:27 IST)

अभिनेता के खिलाफ पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

अभिनेता के खिलाफ पॉक्सो के तहत मामला दर्ज - Actor paxo act
मुंबई। टेलीविजन अभिनेता पार्थ सामतन के खिलाफ पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ‘कैसी ये यारियां’ और ‘बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर?’ सीरिज में अपनी भूमिकाओं के लिए प्रसिद्ध अभिनेता के खिलाफ पहले भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला का शील भंग करने की मंशा से उसकी पिटाई या बल प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया था। एक मॉडल की शिकायत पर यह मामला दर्ज हुआ था।
 
अधिकारी ने कहा, इसमें पॉक्सो कानून कल जोड़ा गया, जब शिकायकर्ता ने दावा किया कि अभिनेता ने चार साल पहले उसके साथ बदसलूकी की थी। घटना के वक्त महिला की आयु 16 वर्ष थी।
 
उन्होंने कहा, इसबीच गिरफ्तारी से बचने के लिए अभिनेता ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। 20 वर्षीय इस मॉडल ने सामतन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए 26 मार्च को बांगुर नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। (भाषा)
ये भी पढ़ें
जेट एयरवेज शुरू करेगी 3 नए मार्गों पर उड़ान