• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023
  4. 10 biggest victories of Rajasthan Assembly elections
Written By
Last Updated : सोमवार, 4 दिसंबर 2023 (12:37 IST)

Rajasthan Assembly elections: राजस्थान विधानसभा चुनाव की 10 सबसे बड़ी जीत

Rajasthan Assembly elections: राजस्थान विधानसभा चुनाव की 10 सबसे बड़ी जीत - 10 biggest victories of Rajasthan Assembly elections
Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में जयपुर की विद्याधर नगर सीट से दीया कुमारी ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। दीया राजस्थान की राजसमंद सीट से सांसद भी हैं। राज्य की पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी 50 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। आइए जानते हैं राजस्थान चुनाव की 10 बड़ी जीत.... 
  • जयपुर की विद्याधर नगर सीट पर भाजपा नेता दीया कुमारी ने 71368 वोटों से राज्य की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सीताराम अग्रवाल को हराया। 
  • शाहपुरा (42) सीट पर कांग्रेस के मनीष यादव ने निर्दलीय उम्मीदवार आलोक बेनीवाल को  64908 मतों से हराया। यहां भाजपा तीसरे स्थान पर रही। 
  • सहारा सीट पर भाजपा के लादूलाल पितालिया ने कांग्रेस के राजेन्द्र त्रिवेदी को 62519 वोटों से हराया।  
  • शाहपुरा (181) विधानसभा सीट से भाजपा के लालराम बैरवा ने कांग्रेस के नरेन्द्र कुमार रेगर को 59298 वोटों से हराया। 
  • पीलीबंगा सीट पर कांग्रेस के विनोद कुमार ने भाजपा के धर्मेन्द्र कुमार को 55273 वोटों से हराया। 
  • राजस्थान की पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे झालरापाटन सीट पर 53193 वोटों से जीतीं। 
  • बेगूं से भाजपा के डॉ. सुरेश धाकड़ ने कांग्रेस के राजेन्द्र सिंह बिधूड़ी को 50661 वोटों से हराया। 
  • सूरतगढ़ सीट पर कांग्रेस के डूंगरराम गेदार ने 50459 वोटों से जीत दर्ज की। गेदार को कुल 116841 वोट मिले। 
  • जयपुर की झोटवाड़ा सीट पर सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ 50167 वोटों से चुनाव जीते। उन्होंने कांग्रेस के अभिषेक चौधरी को चुनाव हराया। 
  • चाकसू सीट पर भाजपा के रामअवतार बैरवा ने कांग्रेस के वेद प्रकाश सोलंकी को 49380 वोटों से हराया।