शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. एनआरआई
  3. खास खबर
  4. indian american graduates, college
Written By

भारतीय छात्र को 11 साल की आयु में स्नातक की उपाधि

भारतीय छात्र को 11 साल की आयु में स्नातक की उपाधि - indian american graduates, college
लॉस एंजिल्स। अमेरिका में एक भारतीय अमेरिकी प्रतिभाशाली छात्र ने महज 11 साल की आयु में  गणित, विज्ञान और फॉरेन लैंग्वेज स्टडी में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। वह घर पर ही पढ़ाई करता  है।

कैलिफोर्निया प्रांत के सैक्रामेंटो के अमेरिकन रिवर कॉलेज ने सैक्रामेंटो प्रांत के निवासी तनिष्क अब्राहम  को 1,800 अन्य विद्यार्थियों के साथ यह उपाधि दी। अब्राहम अमेरिकन रिवर कॉलेज से इस वर्ष स्नातक  होने वालों में सबसे युवा है।
 
अमेरिकन रिवर कॉलेज के प्रवक्ता स्कॉट क्रो ने एनबीसी न्यूज को बताया कि शायद वे इस समय के  सबसे युवा स्नातक हैं।
 
अब्राहम 7 साल की आयु से ही घर पर रहकर पढ़ाई कर रहा है। उसने पिछले साल मार्च में स्टेट परीक्षा पास की थी जिसके बाद उसे हाईस्कूल डिप्लोमा की उपाधि मिली थी। अब्राहम की इस उपलब्धि पर राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उसे बधाई पत्र भेजा था।
 
अब्राहम ने एक स्थानीय समाचार चैनल को बताया कि उस कॉलेज से स्नातक होना उसके लिए कोई बड़ी  बात नहीं है। (भाषा)