• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. एनआरआई
  3. एनआरआई गतिविधि
  4. acharya lokesh muni
Written By

अहिंसा वर्तमान विश्व की आवश्यकता : लोकेश मुनि

अहिंसा वर्तमान विश्व की आवश्यकता : लोकेश मुनि - acharya lokesh muni
वॉशिंगटन। भारत के एक आध्यात्मिक नेता ने कहा है कि मानवता युद्ध, हिंसा और आतंकवाद जैसी  समस्याओं से घिरे इस समय में अहिंसा अपनाने की आवश्यकता है।

जैन आध्यात्मिक नेता आचार्य लोकेश मुनिजी ने अमेरिकी राज्य उटाह के साल्ट लेक सिटी में विश्व धर्म  संसद के आरंभिक सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही।
 
उन्होंने कहा कि अहिंसा आज दुनिया की जरूरत है, जब मानवता युद्ध, हिंसा और आतंकवाद जैसे संकटों  का सामना कर रही है। 
 
मुनिश्री ने कहा कि भगवान महावीर के उपदेशों को रोजाना की जिंदगी में अमल में लाने की आवश्यकता  है। हम अपने दर्शन का और विश्वास का सम्मान करते हैं लेकिन दूसरे क्या विश्वास करते हैं, हमें इसे भी  उतना ही महत्व देना होगा और उसका सम्मान करना होगा। 
 
उटाह की राजधानी में 15 से 19 अक्टूबर तक आयोजित विश्व धर्म संसद में करीब 80 देशों के  प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
 
उन्होंने विश्व में शांति, अहिंसा और सौहार्द स्थापित करने के लिए विश्व धर्म संसद के अध्यक्ष मलिक  मुजाहिद से भी चर्चा की। (भाषा)