• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
  6. दिल्ली का तापमान 7.7 डिग्री रिकॉर्ड
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 15 दिसंबर 2010 (14:21 IST)

दिल्ली का तापमान 7.7 डिग्री रिकॉर्ड

Delhi weather, temperature | दिल्ली का तापमान 7.7 डिग्री रिकॉर्ड
दिल्ली में बुधवार सुबह मौसम साफ रहा और लोगों को आसमान में सूर्य के दर्शन हुए, जिसके कारण तापमान मामूली इजाफे के साथ 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

विभाग ने कल सुबह मामूली धुंध लेकिन बाद में आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद व्यक्त की गई है। (भाषा)