• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
  6. मराठी मुद्दे पर राजनीति न करें-भागवत
Written By वार्ता
Last Modified: पुणे , सोमवार, 16 नवंबर 2009 (08:42 IST)

मराठी मुद्दे पर राजनीति न करें-भागवत

Mohan Bhagwat  RSS Marathi Manush | मराठी मुद्दे पर राजनीति न करें-भागवत
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने यहाँ विभिन्न राजनैतिक दलों से मराठी भाषा के मुद्दे पर राजनीति नहीं करने का अनुरोध करते हुए उन्हें देश में सौहार्द्र का माहौल खराब नहीं करने की सलाद दी।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे का नाम न लेते हुए एक रैली में भागवत ने कहा कि मराठी मानुष एवं भाषा संबंधी विवादों को उठाकर देश की एकता और अखंडता पर प्रहार करना शर्मनाक है।

उन्होंने कहा कि भारत में सभी को किसी भी भाषा में बातचीत का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कहा जो कोई भी मराठी मानुष एवं भाषा के इस मुद्दे को उठाता है, उसे देश की एकता का सम्मान करना चाहिए। (वार्ता)