• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
  6. कर्णसिंह ने ठुकराया चीनी पुरस्कार
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 15 दिसंबर 2010 (23:07 IST)

कर्णसिंह ने ठुकराया चीनी पुरस्कार

Dr Karan Singh | कर्णसिंह ने ठुकराया चीनी पुरस्कार
समझा जाता है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्णसिंह ने चीन के प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ द्वारा दिए गए ‘चीन-भारत मैत्री’ पुरस्कार को लेने से इनकार कर दिया है। जियाबाओ ने विभिन्न क्षेत्रों के नौ लोगों को यह पुरस्कार दिया है।

सूत्रों ने कहा कि माना जा रहा है कि राज्यसभा सदस्य और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के अध्यक्ष सिंह ने यह पुरस्कार लेने से इसलिए इनकार किया क्योंकि उन्हें लगता है कि किसी सांसद के इस तरह का पुरस्कार स्वीकार करने से उसकी किसी देश विशेष का पक्ष लेने वाली छवि बन जाने का जोखिम होता है।

पुरस्कार लेने वालों में माकपा नेता सीताराम येचुरी भी शामिल हैं। उनके साथ ही प्रो. तान चुंग, जी. विश्वनाथन, जी. बनर्जी, एम. मोहंती, एस. चक्रवर्ती, भास्करन, शेरदिल और पल्लवी अय्यर को यह पुरस्कार दिया गया। (भाषा)