• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
  6. गायत्री देवी की अन्त्येष्टि गुरुवार को
Written By भाषा

गायत्री देवी की अन्त्येष्टि गुरुवार को

तीसरे पहर में जयपुर में होगा अंतिम संस्कार

Gayatri Devi | गायत्री देवी की अन्त्येष्टि गुरुवार को
जयपुर की पूर्व राजमाता गायत्री देवी का अंतिम संस्कार गुरुवार को यहाँ तीसरे पहर आमेर रोड स्थित महारानियों की छतरी में पूरे सम्मान के साथ किया जाएगा।

सिटी पैलेस के प्रवक्ता अरुण माथुर ने यह जानकारी दी। गायत्री देवी का पार्थिव शरीर सिटी पैलेस में जनानी ड्योढ़ी में रखा गया है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को सुबह ग्यारह बजे से साढ़े बारह बजे तक आम जनता पूर्व राजमाता गायत्री देवी के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दे सकेगी।

माथुर के अनुसार जनानी ड्योढी में केवल महिलाओं को ही प्रवेश दिया जाएगा, जबकि पुरुषों को बाहर से श्रद्धांजलि देना होगी। उन्होंने बताया कि सिटी पैलेस से दोपहर बाद पूर्व राजमाता गायत्री देवी की अन्तिम यात्रा शुरू होकर महारानियों की छतरी पहुँचेगी।

उनके अनुसार तीसरे पहर गायत्री देवी का अंतिम संस्कार पूरे रीति-रिवाज के साथ किया जाएगा। इधर, सूत्रों के अनुसार पूर्व राजमाता को श्रद्धांजलि देने और अंतिम संस्कार के वक्त शामिल होने के लिए कई पूर्व राजघरानों के प्रतिनिधियों का जयपुर पहुँचना शुरू हो गया है।