• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By वार्ता

शत्रुघ्न को बिहार से टिकट-राजनाथ

शत्रुघ्न को बिहार से टिकट-राजनाथ -
भारतीय जनता पार्टी पूर्व केन्द्रीय मंत्री और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को आगामी लोकसभा चुनावों में बिहार से टिकट देगी।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथसिंह ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सिंह यहाँ राज्य में पार्टी प्रत्याशी तय करने के लिए आयोजित प्रदेश के नेताओं की बैठक में भाग लेने आए थे।

सिन्हा द्वारा पार्टी छोड़ने की अफवाह के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा सिन्हा बिहार से पार्टी टिकट की माँग कर रह थे और उनकी यह माँग पार्टी ने पहले ही मान ली है। सिंह ने स्पष्ट किया कि सिन्हा पार्टी नहीं छोड़ेंगे।