• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
  6. व्हेल ने महिला प्रशिक्षक को मार डाला
Written By भाषा
Last Modified: ओरलैंडो, अमेरिका , गुरुवार, 25 फ़रवरी 2010 (14:57 IST)

व्हेल ने महिला प्रशिक्षक को मार डाला

violant whale kills a woman trainer | व्हेल ने महिला प्रशिक्षक को मार डाला
ओरलैंडो स्थित सीवर्ल्ड की एक खूँखार व्हेल ने एक महिला ट्रेनर को अपने जबड़े में दबोच लिया और देखते-देखते उस महिला को मार डाला। इस दौरान वहाँ काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

यह इस तरह की तीसरी घटना है जिसमें किसी जानवर ने मानव की हत्या की है।

इस घटना से घबराए हुए लोगों को स्टेडियम से तत्काल निकाला गया और पार्क को कल बंद कर दिया गया।

ट्रेनर डान ब्रैनच्यू (40) पार्क की सबसे अनुभवी प्रशिक्षकों में से एक थीं।

सीवर्ल्ड से जुड़े एक पूर्व ठेकेदार ने संतरी से कहा कि व्हेल टिलिकुम को सीवर्ल्ड की अन्य किलर व्हेलों से अलग रखा जाता था और उसके हिंसक इतिहास को देखते हुए ट्रेनरो को उसके साथ पानी में जाने की इजाजत नहीं दी जाती थी।

हमले के बारे में विरोधाभासी विवरण सामने आ रहे हैं। शेरिफ कार्यालय का कहना है कि ब्रैंच्यू गलती से व्हेल के तालाब में फिसल गई लेकिन कम से कम एक गवाह ने कहा कि व्हेल ने पानी से बाहर छलाँग लगाई और महिला को अंदर खींच लिया।

मिशिगन के एक दंपति ने बताया कि कल की घटना दोपहर के शो के समापन के दौरान हुई। दर्शकों में से कुछ जानवरों और प्रशिक्षकों को देखने के लिए रुके हुए थे। (भाषा)