• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
  6. पाक को 3.2 अरब डॉलर : अमेरिका
Written By वार्ता
Last Modified: वाशिंगटन , गुरुवार, 25 फ़रवरी 2010 (13:55 IST)

पाक को 3.2 अरब डॉलर : अमेरिका

Pak to get US aid | पाक को 3.2 अरब डॉलर : अमेरिका
अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्विंटन ने कहा है कि उनका विभाग पाकिस्तान को अगले वित्त वर्ष में 3.2 अरब डॉलर देने पर विचार कर रहा है।

श्रीमती क्लिंटन ने कल सीनेट की विनियोग समिति को बताया कि इस राशि का उपयोग आतंकवादियों से निपटने, आर्थिक विकास को सहयोग देने, प्रजातंत्र को मजबूत बनाने और पाकिस्तान की जनता से लंबे समय तक स्थाई रिश्ते बनाने में किया जा रहा है।

इसमें अगले पाँच सालों तक असैन्य कार्यक्रमों के लिए दिये जाने वाले 1.5 अरब डॉलर की सहायता के राशि का आवंटन भी शामिल है।

आगामी बजट में यमन को दी जाने सैन्य और असैन्य सहायता में 59 प्रतिशत की वृद्धि करने का फैसला भी किया गया है। (वार्ता)