मुख पृष्ठ > खबर-संसार > व्यापार > समाचार > बजट सत्र से काफी उम्मीदें-मनमोहन
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
बजट सत्र से काफी उम्मीदें-मनमोहन
प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने बुधवार को कहा कि सरकार को संसद के बजट सत्र से काफी उम्मीदे हैं। उन्होंने आशा जताई कि सदन का कामकाज सुचारु रूप से चलेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका मानना है कि सभी राजनीतिक दल चाहते हैं कि संसद कारगर और सुचारु ढंग से कामकाज करे और सरकार की ओर से वे संसद के सुचारु कामकाज के लिए पूरे सहयोग की पेशकश करते हैं।

उन्होंने कहा कि संसद वह मंच है, जहाँ चर्चा हो सकती है। हम ईमानदारी से चाहते हैं कि संसद सुचारु ढंग से चले।

संसद का बजट सत्र कल से शुरू हो रहा है, जो सात अगस्त तक चलेगा। इसमें तीन जुलाई को रेल बजट और छह जुलाई को आम बजट पेश किए जाएँगे। सत्र के पहले दिन आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
हीरो होंडा की बिक्री जून में बढ़ी
एलएंडटी को 651 करोड़ के ऑर्डर
मारुति की बिक्री 23 फीसद बढ़ी
अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत
जेट-सहारा विवाद अभी भी बरकरार
महिंद्रा सत्यम में नई नियुक्तियाँ