• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. नवरात्रि 2022
  3. नवरात्रि रेसिपी
  4. Saptami Ashtami Navami Nishedh Bhojan
Written By
Last Modified: बुधवार, 28 सितम्बर 2022 (12:13 IST)

Shardiya Navratri 2022 : सप्तमी, अष्टमी और नवमी को क्या नहीं खाना चाहिए?

Shardiya Navratri 2022 : सप्तमी, अष्टमी और नवमी को क्या नहीं खाना चाहिए? - Saptami Ashtami Navami Nishedh Bhojan
शारदीय नवरात्रि 2022 चल रही है। इस नवरात्रि में सप्तमी, अष्टमी और नवमी का खास महत्व रहा है। इस दिन विशेष पूजा, हवन और व्रत का पारण किया जाता है। इसके साथ ही कन्याओं का पूजन और कन्या भोज भी होता है। इस दिन भोजन बनाते समय निम्नलिखित भोजन का ग्रहण करने से बचें, क्योंकि इस दिन ये भोजन नहीं खाते हैं। यह नियम सभी सप्तमी, अष्टमी और नवमी पर लागू होते हैं।
 
1. सप्तमी : सप्तमी के दिन ताड़ का फल खाना निषेध है। इसको इस दिन खाने से रोग होता है। यदि सप्तमी मंगलवार को है तो घी का सेवन भी नहीं करना चाहिए।
 
2. अष्टमी : अष्टमी के दिन नारियल खाना निषेध है, क्योंकि इसके खाने से बुद्धि का नाश होता है। इसके आवला तिल का तेल, लाल रंग का साग तथा कांसे के पात्र में भोजन करना निषेध है। यदि अष्टमी बुधवार की है तो हरी सब्जी का त्याग करें।
 
3. नवमी : नवमी के दिन लौकी खाना निषेध है, क्योंकि इस दिन लौकी का सेवन गौ-मांस के समान माना गया है। यदि नवमी गुरुवार की है तो केले और दूध का त्याग करें।
 
क्या बनता है इस दिन : इस दिन कड़ी, पूरणपौली, खीर, पूरी, साग, भजिये, हलवा, घेवर, कद्दू या आलू की सब्जी बनाई जा सकती है। उक्त दिनों में दुर्गा सप्तशती का पाठ करके विधिवत समापन करें और कन्याओं को भोजन कराएं।
ये भी पढ़ें
मां कूष्मांडा आरती : नवरात्रि के चौथे दिन इस आरती से प्रसन्न होंगी देवी