• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. webviral, girls beat up harassars, bring to police station
Written By

#webviral लड़कियों ने पीटा मनचलों को, खींच कर लाईं पुलिस स्टेशन

#webviral लड़कियों ने पीटा मनचलों को, खींच कर लाईं पुलिस स्टेशन - webviral, girls beat up harassars, bring to police station
कई महीनों से मनचलों की हरकतों को बर्दाश्त कर रही स्कूल की लड़कियां और महिलाएं अपनी सुरक्षा में उतरी। चार मनचलों की जमकर पिटाई और उन्हें ले गई पुलिस स्टेशन। मनचले एक प्राइवेट आयुर्वेदिक कॉलेज के छात्र हैं। स्कूल छात्राओं द्वारा दिखाई गई हिम्मत सोशल मीडिया पर चर्चा का  विषय बन चुकी है और जोरदार वायरल हो रही है। 

 
कोलकाता में हुए इस घटनाक्रम के चारों आरोपी एक किराए की जगह में रहते थे। आदतन आसपास की लड़कियों को परेशान करना इनका काम था। खासतौर पर स्कूल की लड़कियों को निशाना बनाते थे। इनकी हरकतों से तंग आकर, लड़कियों ने अपना सारा गुस्सा उतार दिया और इनकी जमकर पिटाई की। इनका साथ देने स्थानिय महिलाएं भी अपने घरों से निकल आईं। 
ये भी पढ़ें
घर के बाहर पी रहा था शराब, पुलिसकर्मी ने मारी गोली...