• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. weather changed in delhi ncr rain after strong storm
Written By
Last Modified: बुधवार, 10 जून 2020 (22:51 IST)

Weather update : दिल्ली-NCR में बदला मौसम, आंधी के बाद तेज बारिश

Weather update : दिल्ली-NCR  में बदला मौसम, आंधी के बाद तेज बारिश - weather changed in delhi ncr rain after strong storm
नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बुधवार शाम में भारी वर्षा हुई और आंधी आई। इससे पेड़ गिर गए, वाहनों की नुकसान हुआ और होर्डिंग गिर गए जिससे प्रमुख सड़कें बाधित हो गईं। इन सड़कों में से कुछ शहर और राष्ट्रीय राजधानी को जोड़ने वाली थीं।
 
सड़कों पर पेड़ और होर्डिंग गिर जाने से यहां से दिल्ली-नोएडा-डाइरेक्ट (डीएनडी) हाईवे के साथ ही कालिंदी कुंज रोड पर यातायात धीमी गति से चलने की जानकारी आई। ऐसी स्थिति ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाली सड़कों पर भी देखी गई।
 
शाम को वर्षा और आंधी रुकने के तत्काल बाद सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी तस्वीरें सामने आईं। कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह किया।
 
गौतम बौद्ध नगर यातायात पुलिस ने ट्वीट किया कि दिल्ली से नोएडा की ओर जाने वाली कालिंदी कुंज सड़क पर पेड़ गिरने के कारण यातायात बाधित हो गया है। कृपया किसी वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें। 
 
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आंधी के कारण सेक्टर 20 थाना क्षेत्र में सड़क पर एक होर्डिंग गिर गया जिससे यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने कहा कि जान-माल के नुकसान की अभी तत्काल कोई सूचना नहीं है।
 
नोएडा के सेक्टर 41 में रहने वाले एक वकील करण कालिया ने कहा कि बारिश और आंधी शाम सवा पांच बजे शुरू हुई और यह 20-25 मिनट तक जारी रही। एक समय में यह विनाशकारी लग रहा था। मेरे पड़ोस में पेड़ गिर गए। मेरे पड़ोस में कम से कम तीन कारें और घर भी क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग से किसी को भी चोट नहीं आई। (भाषा)
ये भी पढ़ें
उद्धव ठाकरे की चेतावनी, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कीजिए, नियम मानिए वरना फिर बढ़ेगा Lockdown