मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. video of satyendra jain with jail Superintendent viral
Written By
Last Updated : शनिवार, 26 नवंबर 2022 (10:28 IST)

सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो जारी, भाजपा बोली- जेल मंत्री के दरबार में जेल सुपरिंटेंडेंट की हाज़िरी

सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो जारी, भाजपा बोली- जेल मंत्री के दरबार में जेल सुपरिंटेंडेंट की हाज़िरी - video of satyendra jain with jail Superintendent viral
नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में बंद केजरीवाल सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन के वीडियो वायरल होने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। शनिवार सुबह भाजपा नेता हरीश खुराना ने सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो जारी किया। इसमें जेल मंत्री के दरबार में तत्कालीन जेल सुपरिंटेंडेंट नजर आ रहे हैं।
 
वीडियो के साथ खुराना ने ट्‍वीट कर कहा कि लो जी नया विडीओ ईमानदार मंत्री जैन का। जेल मंत्री के दरबार में रात 8 बजे जेल सुपरिंटेंडेंट की हाज़िरी। यह वीडियो क्लिप भी सितंबर माह की ही है। इसमें सत्येंद्र जैन जेल सुपरिंटेंडेंट के साथ चर्चा करते दिखाई दे रहे हैं। इस पर एक यूजर ने कहा कि वो अभी वर्किंग जेल मंत्री है, अधिकारी की पेशी तो लेगा ही।
 
भाजपा नेता शहजाद जयहिंद ने कहा कि मीडिया ने एक और वीडियो पेश किया। इस बार सत्येंद्र के दरबार में जेल अधीक्षक हैं, जो फिलहाल निलंबित कर दिए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी से मालिश और नवाबी भोजन के बाद अब ये। यह 'आप' की भ्रष्टाचार थेरेपी है लेकिन केजरीवाल जी इसका बचाव करेंगे। क्या वे सत्येंद्र जैन को अब हटाएंगे?
 
उल्लेखनीय है कि MCD चुनाव से पहले सत्येंद्र जैन भाजपा के निशाने पर हैं। लगातार उनके वीडियो वायरल हो रहे हैं। कभी वे जेल में मसाज कराते नजर आते हैं तो कभी जेल में खाना खाते हुए। भाजपा का आरोप है कि आप नेता जेल में रिसार्ट का आनंद ले रहे हैं।
 
ये भी पढ़ें
मुंबई हमले की 14वीं बरसी: राज्यपाल कोश्यारी और मुख्यमंत्री शिंदे ने दी श्रद्धांजलि