शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. उपराष्ट्रपति ने की दुनिया के सबसे तेज 'मानव कैल्कुलेटर' युवक की सराहना
Written By
Last Updated : बुधवार, 26 अगस्त 2020 (16:36 IST)

उपराष्ट्रपति ने की दुनिया के सबसे तेज 'मानव कैल्कुलेटर' भारतीय युवक की सराहना

M. Venkaiah Naidu | उपराष्ट्रपति ने की दुनिया के सबसे तेज 'मानव कैल्कुलेटर' युवक की सराहना
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने बुधवार को नीलकंठ भानू प्रकाश की दुनिया का सबसे तेज मानव कैल्कुलेटर की उपाधि जीतने के लिए प्रशंसा की।
 
उन्होंने कहा कि प्रकाश ने हाल ही में लंदन में मिंड स्पोर्ट ओलंपियाड के तहत मेंटल कैल्कुलेशन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के लिए पहली बार स्वर्ण पदक जीता। 20 वर्षीय प्रकाश हैदराबाद के रहने वाले हैं।
 
 उपराष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में कहा कि उन्होंने (प्रकाश ने) भारत को गौरवान्वित किया है। मेरी ओर से उन्हें भविष्य के सभी कार्यों के लिए शुभकामनाएं। नायडू ने अपने ट्वीट को हैशटैग 'ह्यूमन कैल्कुलेटर' के साथ पोस्ट किया। (भाषा)
ये भी पढ़ें
पंजाब के 3 और विधायक Coronavirus से संक्रमित