शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Uri attack
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , शुक्रवार, 30 सितम्बर 2016 (12:52 IST)

उड़ी आतंकी हमले में घायल एक और जवान शहीद, संख्या हुई 19

उड़ी आतंकी हमले में घायल एक और जवान शहीद, संख्या हुई 19 - Uri attack
नई दिल्ली। उड़ी के सेना मुख्यालय में 12 दिन पहले हुए आतंकी हमले में गंभीर रूप से घायल एक और जवान की शुक्रवार को मौत हो गई जिसके साथ ही हमले में शहीद हुए जवानों की संख्या बढ़कर 19 पहुंच गई। हमले में घायल जवान नायक राज किशोर सिंह का यहां के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में इलाज किया जा रहा था।
रक्षा सूत्रों ने घायल जवान के निधन की जानकारी दी। सिंह बिहार में भोजपुर जिले की आरा तहसील के पिपराती गांव के रहने वाले थे। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के हथियारबंद आतंकियों ने 18 सितंबर को सेना के उड़ी शिविर में हमला किया था जिसमें 18 जवान शहीद हो गए थे।
 
उड़ी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने 28 और 29 सितंबर की दरमियानी रात नियंत्रण रेखा के पार आतंकी समूहों के 7 आतंकी ठिकानों पर लक्षित हमला किया था। (भाषा)
ये भी पढ़ें
भारत के साथ ईरान ने भी किया पाकिस्तान पर हमला!