गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. RSS Propagandist Suresh Ketkar died
Written By
Last Modified: शनिवार, 16 जुलाई 2016 (15:52 IST)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक सुरेश केतकर का निधन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक सुरेश केतकर का निधन - RSS Propagandist Suresh Ketkar died
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक सुरेश केतकर का शनिवार को निधन हो गया। 84 साल के केतकर पार्किंसन से पीड़ित थे। संघ के सूत्रों ने बताया कि केतकर ने लातूर के विवेकानंद अस्पताल में इलाज के दौरान आखिरी सांसें ली। उन्होंने संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य, शारीरिक प्रमुख और प्रचारक प्रमुख रहे।
संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने अपने शोक संदेश में कहा, 'हमने एक आदर्श को खो दिया है।' बचपन में ही शाखा से जुड़ गए केतकर ने संघ के संगठनों संस्कार भारती, अखिल भारतीय किसान यूनियन वगैरह का भी मार्गदर्शन किया।
 
ये भी पढ़ें
तख्ता पलट : 2839 सैनिक गिरफ्तार