• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi, Twitter, abuse
Written By
Last Updated : बुधवार, 30 नवंबर 2016 (23:43 IST)

राहुल गांधी का टि्वटर अकाउंट हैक, लिखे अपशब्द

राहुल गांधी का टि्वटर अकाउंट हैक, लिखे अपशब्द - Rahul Gandhi, Twitter, abuse
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट रात हैक कर लिया गया और उससे कई अश्लील संदेश प्रसारित किए गए। हालांकि बाद में यह अश्लील संदेश डिलीट कर दिए गए। 
 उनके ट्विटर अकाउंट को फॉलो करने वाले लोग उस समय दंग रह गये जब श्री गांधी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ‘ऐट द रेट ऑफ ऑफिसऑफआरजी’  से अश्लील भाषा में कई संदेश टि्वटर टाइम लाइन में दिखाई दिए।
 
इस पर लोग चौकन्ने हो गए और गांधी के कार्यालय से संपर्क साधा गया। कांग्रेस का संचार विभाग भी इस सूचना को पाकर सन्न रह गया। बाद में पार्टी के संचार विभाग से जुड़े सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की कि गांधी का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है।

खबरों के अनुसार रात पौने नौ बजे राहुल का अकाउंट हैक हुआ था। बाद में सत्यापित ट्विटर हैंडल का नाम ‘ऐट द रेट ऑफ ऑफिसऑफआरजी’ को भी बदल दिया गया।

गूगल के लाखों अकाउंट में सेंधमारी : सुरक्षा फर्म चेक प्वाइंट सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज के अनुसार एंड्रायड मालवेयर ‘गूलीगन’ ने गूगल के 10 लाख से अधिक अकाउंट में सेंधमारी की है। फर्म का कहना है कि ‘गूलीगन’ एंड्रायड मालवेयर का एक नया संस्करण है।
 
इसके अनुसार इस सेंधमारी से जीमेल, गूगल फोटो, गूगल प्ले व गूगल डाक्स से उपयोक्ताओं की जानकारी चुराई जा सकती है। गूगल ने इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है। (वेबदुनिया/एजेंसी)