• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. rahul gandhi on parliament security breach at jantar mantar
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 22 दिसंबर 2023 (13:06 IST)

जंतर-मंतर पर राहुल बोले- संसद में युवा घुसे तो भाजपा सांसद भाग गए

Rahul Gandhi
नई दिल्ली। पूर्व कांग्रस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने जंतर मंतर पर विपक्षी गठबंधन के 143 सांसदों के निलंबन के विरोध में प्रदर्शन के दौरान कहा कि संसद में युवा घुसे तो भाजपा सांसद भाग गए। 
 
राहुल ने कहा कि कुछ दिन पहले संसद भवन में 2-3 युवा कूदकर अंदर आ गए। उन्हें कूदते हुए हम सबने देखा। वे अंदर आए, उन्होंने थोड़ा धुआं फैलाया। भाजपा के सभी सांसद भाग गए। जो अपने आप को देश भक्त कहते हैं उनकी हवा निकल गई। सबसे बड़ा सवाल ये है कि वे अंदर कैसे आए?
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि संसद के अंदर वे गैस का सिलेंडर ले आए? उन्होंने ये विरोध क्यों किया? उसका कारण क्या था? बेरोजगारी! इस देश का युवा आज रोजगार नहीं पा सकता है।
 
कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार पर लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सांसदों को निलंबित करना गलत है। भाजपा लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। किसानों, दलितों को कुचला जा रहा है।
 
उल्लेखनीय है कि INDIA गठबंधन के दलों ने सांसदों के निलंबन के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरना दिया। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत गठबंधन के कई दिग्गज नेता शामिल हुए।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
जगदीप धनखड़ के अपमान को लेकर क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे