• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Jamia Protest : धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी वाड्रा
Written By
Last Modified: सोमवार, 16 दिसंबर 2019 (18:15 IST)

Jamia Protest : धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी वाड्रा

Priyanka Gandhi Vadra | Jamia Protest : धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी वाड्रा
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय (Jamia Millia Islamia University) में छात्रों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई के विरोध में सोमवार को इंडिया गेट पर धरना दिया।

प्रियंका तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता छात्रों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए सांकेतिक धरने पर बैठे। धरने पर बैठे वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं में सर्वश्री गुलाम नबी आजाद, एके एंटनी, अहमद पटेल, केसी वेणुगोपाल शामिल थे।

पार्टी के संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि जामिया विश्वविद्यालय में छात्रों पर पुलिस ने जिस तरह की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की है उसके विरुद्ध तथा नागरिक संशोधन कानून के विरोध में देशभर में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए पार्टी नेतृत्व ने सांकेतिक धरना दिया है।
ये भी पढ़ें
तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट