• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Pranab Mukherjee, ISRO, satellite launch
Written By
Last Modified: बुधवार, 15 फ़रवरी 2017 (16:46 IST)

इसरो के सफल प्रक्षेपण पर राष्ट्रपति ने दीं शुभ कामनाएं

इसरो के सफल प्रक्षेपण पर राष्ट्रपति ने दीं शुभ कामनाएं - Pranab Mukherjee, ISRO, satellite launch
नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 1 ही रॉकेट से रिकॉर्ड 104 उपग्रहों के प्रक्षेपण के लिए इसरो को बुधवार को बधाई दी और कहा कि भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के इतिहास में आज के दिन को युगांतकारी दिन के तौर पर जाना जाएगा।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एएस किरण कुमार को भेजे अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि पीएसएलवी-सी37 की कक्षा में रिकॉर्ड 104 उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण पर मैं आपको और इसरो में आपकी टीम को तहेदिल से बधाई और अपनी शुभकामनाएं देता हूं। 
 
उन्होंने कहा कि आज का दिन अंतरिक्ष कार्यक्रम के इतिहास में एक युगांतकारी दिन के तौर पर जाना जाएगा। देश को इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर गर्व है जिसने एक बार फिर भारत की बढ़ती अंतरिक्ष क्षमताओं को दिखाया है। राष्ट्रपति ने कुमार से उनकी टीम के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, प्रौद्योगिकीविदों और इस महान अभियान से जुड़े अन्य लोगों तक उनकी (राष्ट्रपति की) शुभकामनाएं पहुंचाने को कहा।
 
मुखर्जी ने कहा कि मैं इसरो से हमारी अंतरिक्ष क्षमताओं की प्रगति के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने का अनुरोध करता हूं। मैं आप सभी के भावी सफल भविष्य की कामना करता हूं। इसरो ने बुधवार सुबह आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक रिकॉर्ड 104 उपग्रहों को पीएसएलवी-सी37 की कक्षा में प्रक्षेपित किया। (भाषा)
ये भी पढ़ें
सैनिक तेजबहादुर सिंह से मिली पत्‍नी, बोली...