• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. पायलट की बजाय यात्री ने कराई विमान की लैंडिंग
Written By
Last Updated : रविवार, 1 दिसंबर 2019 (07:51 IST)

पायलट की बजाय यात्री ने कराई विमान की लैंडिंग

Aircraft Landing | पायलट की बजाय यात्री ने कराई विमान की लैंडिंग
नई दिल्ली। दिल्ली हवाई अड्डे पर शनिवार को एक विमान को पायलट की बजाय विमान में सफर कर रहे एक यात्री ने लैंड कराया। किफायती विमान सेवा कंपनी इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-6571 पुणे से दिल्ली आ रही थी।

दिल्ली हवाई अड्डे पर बेहद कम दृश्यता के कारण उस समय कैट 3बी प्रक्रिया लागू थी। विमान का पायलट कैट 3बी के लिए प्रशिक्षित नहीं था।

इंडिगो ने एक बयान में बताया कि संयोग से विमान में कैट3 बी प्रशिक्षित एक पायलट यात्री के रूप में सफर कर रहा था। मौसम साफ़ होने का इंतजार करने की बजाय जरूरी अनुमति लेकर विमान के चालक दल को बदलने का फैसला किया गया।
ये भी पढ़ें
खौफनाक, साढ़े तीन साल में असम में 6500 से ज्यादा बलात्कार