• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Now Indian army can reach to Doklam in 40 minutes
Written By
Last Modified: गुरुवार, 3 अक्टूबर 2019 (15:42 IST)

डोकलाम तक बनी सड़क, अब 7 घंटे नहीं, मात्र 40 मिनट में पहुंच सकेगी सेना

डोकलाम तक बनी सड़क, अब 7 घंटे नहीं, मात्र 40 मिनट में पहुंच सकेगी सेना - Now Indian army can reach to Doklam in 40 minutes
डोकलाम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सेना को डोकलाम तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग उपलब्ध करा ही दिया। इससे जवान मात्र 40 मिनट में डोकलाम पहुंच सकेंगे। इस सफर को तय करने में पहले 7 घंटे लगते थे।
 
बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) ने डोकलाम घाटी में सेना के दाखिल होने के लिए इस वैकल्पिक रोड का निर्माण किया है। यह सड़क हर मौसम के लिए अनुकुल है और इस पर कितना भी सामान एक बार में ले जाया जा सकता है।
 
उल्लेखनीय है कि डोकलाम में अकसर भारत और चीन के सैनिकों में तनाव की खबरें आती रहती है। डोकलाम में जून 2016 में भारत और चीन की सेनाओं के बीच तनाव बढ़ गया, जब चीनी सैनिक वहां सड़क बनाने की कोशिश कर रहे थे।