• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. new note of rupee, RBI
Written By
Last Modified: मंगलवार, 30 मई 2017 (20:54 IST)

जल्द जारी होगा एक रुपए का नया नोट

जल्द जारी होगा एक रुपए का नया नोट - new note of rupee, RBI
मुंबई। लंबे समय के बाद एक रुपए का नया नोट जल्द ही चलन में दिखाई देगा। यह मुख्यत: गुलाबी और हरे रंग का होगा इसमें और भी रंग शामिल होंगे। रुपए के चिन्ह वाले इस एक रुपए के नोट की भारत सरकार ने छपाई शुरू कर दी है।
 
वर्तमान में एक रुपए का सिक्का चलन में है। एक रुपए के नोट की छपाई 1994 में बंद कर दी गई थी, जिसे 2015 में फिर से शुरू किया गया।
 
केन्द्रीय बैंक ने एक वक्तव्य में कहा है, भारतीय रिजर्व बैंक एक रुपए की का करेंसी नोट चलन में जल्द ही जारी करेगा। एक रपये के नोट पर वित्त मंत्रालय में सचिव शक्तिकांत दास के हस्ताक्षर होंगे। अन्य नोटों पर रिजर्व बैंक के गवर्नर के हस्ताक्षर होते हैं। 
 
नोट के पिछले हिस्से में वर्ष 2017 अंकित होगा। नोट का रंग अन्य रंगों के साथ गुलाबी और हरे रंग में मिश्रित रंग होगा। (भाषा)
ये भी पढ़ें
अभ्यास के दौरान मोर्टार गोला फटने से नौ जवान घायल