• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Mumbai most expensive city in India for expats, ranks 19th in Asia: Survey
Written By
Last Modified: मंगलवार, 9 जून 2020 (23:44 IST)

विदेशियों के लिए मुंबई सबसे अधिक महंगा, जानिए देश और दुनिया में कौनसा शहर है सबसे महंगा व सबसे सस्ता

विदेशियों के लिए मुंबई सबसे अधिक महंगा, जानिए देश और दुनिया में कौनसा शहर है सबसे महंगा व सबसे सस्ता - Mumbai most expensive city in India for expats, ranks 19th in Asia: Survey
नई दिल्ली। भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई, रहने की लागत के मामले में प्रवासियों के लिए देश का सबसे महंगा शहर बनकर उभरा है, एक सर्वेक्षण में मंगलवार को यह जानकारी दी गई है।
 
मर्सर के ‘वर्ष 2020- रहन सहन की लागत (कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे) सर्वेक्षण’ के अनुसार वैश्विक स्तर पर प्रवासियों के लिए मुंबई विश्व में 60वां सबसे महंगा शहर है, जबकि एशिया में यह 19 वें स्थान पर है।
 
सर्वेक्षण के अनुसार भारतीय शहरों में मुंबई सबसे महंगा शहर है, इसके बाद नई दिल्ली (विश्व स्तर पर 101वां) और चेन्नई (विश्व स्तर पर 143 वें स्थान पर) है।
 
सर्वेक्षण में कहा गया है कि बेंगलुरु (171) और कोलकाता (185) रैंकिंग में सबसे कम खर्चीले भारतीय शहर हैं। 
 
कुल मिलाकर सर्वेक्षण में शामिल सभी भारतीय शहरों ने कम से कम चार स्थानों ने अपनी रैंकिंग में छलांग लगाई है, जिसमें नई दिल्ली सर्वाधिक वृद्धि के साथ 17वें स्थान पर पहुंच गया है और प्रवासियों के लिए सबसे महंगे शहरों की शीर्ष 100 सूची से बहुत कम के अंतर से ही रह गया है। 
 
वैश्विक सूची में हांगकांग सबसे ऊपर था, उसके बाद अश्गाबात (तुर्कमेनिस्तान) दूसरे स्थान पर था। जापान के टोक्यो और स्विट्‍जरलैंड के ज्यूरिख क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं, जबकि सिंगापुर पिछले साल से दो स्थान नीचे पांचवें स्थान पर है।
 
 वैश्विक रेंकिंग में 10 सबसे महंगे शहरों में अमेरिका का न्यूयॉर्क सिटी छठे स्थान पर, चीन का शंघाई सातवें स्थान पर, स्विट्‍जरलैंड का बर्न आठवें स्थान, जेनेवा नौवें स्थान पर और बीजिंग दसवें स्थान पर रहा है। दुनिया के सबसे कम महंगे शहरों की सूची में तूनिस (तूनिसीया), विंडहोक (नामीबिया), ताशकंद (उज्बेकिस्तान), बिश्केक (किरगिज़स्तान) और पाकिस्तान का कराची शामिल है। (एजेंसियां)