गुरुवार, 4 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest prices of petrol diesel 8 January
Last Updated :नई दिल्ली , सोमवार, 8 जनवरी 2024 (11:43 IST)

क्रू़ड ऑइल के भावों में आई गिरावट, जानिए देश के राज्यों में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव

दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 90.08 रुपए प्रति लीटर

क्रू़ड ऑइल के भावों में आई गिरावट, जानिए देश के राज्यों में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव - Latest prices of petrol diesel 8 January
  • कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट
  • कहीं सस्ता कहीं महंगा पेट्रोल-डीजल
  • हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल (crude oil) की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोमवार को हल्की गिरावट नजर आ रही है। आज सुबह करीब 6 बजे डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड गिरकर 73.67 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रू़ड (Brent crude) भी मामूली गिरावट के साथ 78.66 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।
 
भारतीय तेल कंपनियों ने ताजा भाव जारी किए : भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था। गुजरात में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 56 पैसे की तेजी आई है। झारखंड में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 28 पैसे की वृद्धि हुई है।
 
मध्यप्रदेश, गोवा और ओडिशा में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में तेजी दिख रही है, वहीं छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 60 और डीजल 59 पैसे सस्ता हुआ है। बिहार में पेट्रोल की कीमत में 14 पैसे और डीजल में 13 पैसे की कमी आई है। महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, और पश्चिम बंगाल में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट है।
 
महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम : देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 90.08, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.73 और डीजल 94.33 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा  है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.58 और डीजल 89.75, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta