• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest prices of petrol diesel 10 November 2023
Written By
Last Updated :नई दिल्‍ली , शुक्रवार, 10 नवंबर 2023 (11:44 IST)

Petrol Diesel Prices : धनतेरस पर कहीं महंगा हुआ पेट्रोल तो कहीं सस्‍ता, जानिए आपके शहर में क्या हैं भाव

Petrol Diesel Prices : धनतेरस पर कहीं महंगा हुआ पेट्रोल तो कहीं सस्‍ता, जानिए आपके शहर में क्या हैं भाव - Latest prices of petrol diesel 10 November 2023
Petrol Diesel Prices : सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने धनतेरस पर कई शहरों के ग्राहकों को झटका दे दिया है। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच शुक्रवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) की खुदरा कीमतें जारी हो गई हैं।
 
शुक्रवार को कई शहरों में तेल की कीमतों में बदलाव दिख रहा है। नोएडा में जहां पेट्रोल के दाम बढ़े हैं तो गाजियाबाद में इसकी कीमतें नीचे आई हैं। इसी तरह बिहार की राजधानी पटना में भी लोगों को धनतेरस पर तेल के लिए ज्‍यादा दाम चुकाने पड़ेंगे।
 
वैश्विक बाजार में बीते 24 घंटे में कच्‍चे तेल की कीमतों में फिर गिरावट दिख रही है। ब्रेंट क्रूड का भाव टूटकर 80.01 डॉलर प्रति बैरल पहुंच चुका है। डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी 75.50 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.92 और डीजल 89.08, गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 और डीजल 89.75, पटना में पेट्रोल 107.47 और डीजल 94.25 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट