• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. farmer throwing garlic in madhya pradesh, congress attacks government
Written By
Last Modified: मंगलवार, 3 जनवरी 2023 (12:25 IST)

साल बदला किसान का हाल नहीं, नए साल में फिर नाले में लहसुन, कांग्रेस ने साधा निशाना

साल बदला किसान का हाल नहीं, नए साल में फिर नाले में लहसुन, कांग्रेस ने साधा निशाना - farmer throwing garlic in madhya pradesh, congress attacks government
नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण मंगलवार को दिल्ली से शुरू हुआ। इस बीच कांग्रेस ने ट्वीट कर मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया है। ट्वीट के साथ एक खबर भी शेयर की गई है जिसमें एक किसान को नाले में लहसुन फेंकते देखा जा सकता है।
 
कांग्रेस ने अपने अधिकृत अकाउंट से ट्वीट कर कहा, 'साल बदला है, किसान का हाल वही है। नीमच, मध्यप्रदेश के दिलीप ने 40 बोरी लहसुन नाले में बहा दी। क्योंकि BJP सरकार उसे लागत के बराबर दाम भी नहीं दे रही थी और जो दे रही थी, उससे ज्यादा खर्चा तो लहसुन को मंडी तक ले जाने में आ रहा था।'
 
एक अन्य ट्वीट में कहा गया कि ऐसे कई दिलीप रोज अपनी मेहनत को बर्बाद होते बेबसी से देखते हैं। 2022 में आमदनी दोगुनी होने का इनका सपना गुजरते साल के साथ कहीं जुमलों में खो गया है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा लेकर लेकर इसलिए ही निकले हैं, ताकि किसानों को अपनी मेहनत, अपने खेत की कमाई नदी-नालों में न बहानी पड़े।
 
उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक गुस्साए किसान ने अपने कई बोरी लहसुन को बहते नाले में बहा दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सही कीमत नहीं मिलने पर किसानों के अंदर काफी गुस्सा है। उपज के उचित दाम नहीं मिलने से ही किसान इस तरह के कदम उठा रहे हैं।
ये भी पढ़ें
दिल्ली की दरिंदगी से जुड़े सवालों पर पुलिस की चुप्पी, सिर्फ 90 सेकंड बोले स्पेशल CP