शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Donald Trump Kim Jong North Korea White House
Written By
Last Modified: वॉशिंगटन , मंगलवार, 11 सितम्बर 2018 (11:06 IST)

डोनाल्ड ट्रंप से फिर मुलाकात करना चाहते हैं किम जोंग, लिखा पत्र...

डोनाल्ड ट्रंप से फिर मुलाकात करना चाहते हैं किम जोंग, लिखा पत्र... - Donald Trump Kim Jong North Korea White House
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दूसरी बैठक की मांग करने वाला उत्तर कोरिया के नेता का एक ‘सकारात्मक पत्र’ मिला है।

व्हाइट हाउस ने सोमवार को यह जानकारी दी। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने पत्रकारों को बताया कि राष्ट्रपति को किम जोंग उन का पत्र मिला है। यह बहुत ही सकारात्मक पत्र है।

उन्होंने बताया कि संदेश से पता चलता है कि उत्तर कोरिया कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु हथियारों से मुक्त करने की अपनी प्रतिबद्धता जारी रखे हुए है।
ये भी पढ़ें
भारतीय सेना में होगी डेढ़ लाख नौकरियों की कटौती, खरीदे जाएंगे हथियार